पत्नी से जेल में बंद पति के दोस्तों ने किया सामूहिक बलात्कार, भाभी ने वारदात में दिया पूरा साथ, आरोपी रामाराव और नकुल समेत महिला गिरफ्तार
The wife was gang-raped by her husband's friends in jail, and her sister-in-law fully supported the crime. The accused, Rama Rao and Nakul, along with the woman, were arrested.
दुर्ग : भिलाई में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पति के 2 दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने पीड़िता और युवकों के बीच जान पहचान करवाई थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है. जेल जाने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि बाहर उसके दोस्तों से संपर्क में रहना. इस बीच पति के एक दोस्त ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की.
उसने ही युवक का नंबर दिया था. जान पहचान होने से युवक मिलने के लिए महिला के घर पहुंचा. जहां पहले से मौजूद दूसरा दोस्त मौजूद था. दोनों ने मिलकर बारी-बारी से बलात्कार किया. इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रामाराव, नकुल और महिला को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि संपर्क करवाने वाली महिला भी इसमें दोषी है. इस मामले में पुलिस ने 70(1), 115(2)-BNS, 127(2)-BNS, 332(b)-BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



