राज्य सरकार का आया नया फैसला, छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, अब सिर्फ ऑनलाइन जमा होंगे चालान
The state government has issued a new decision, ending the manual challan system in Chhattisgarh from April 1st, and challans will now be submitted online only.
रायपुर : राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। अब जिला कोषालयों में सिर्फ ऑनलाइन चालान ही स्वीकार किए जाएंगे
नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इसमें जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने आहरण-संवितरण अधिकारियों, स्टांप वेंडर और बैंक प्रतिनिधियों को ओटीसी (ओवर द काउंटर) ऑनलाइन चालान जमा करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई.
शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक बैरनबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में गजानन पटेल ने बताया कि मैनुअल सिस्टम में गलती की संभावना ज्यादा रहती थी. जबकि ओटीसी ऑनलाइन चालान प्रणाली में सही मद का चयन करना आसान होगा और बैंक व कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी.
कार्यशाला में बताया गया कि संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा नए वित्तीय वर्ष से मैनुअल चालान सिस्टम को समाप्त कर ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू की जा रही है. ऑनलाइन चालान ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से जमा किया जा सकेगा. जिससे चालान का डेटा सीधे बैंक तक ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सरल बनेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



