मुस्लिम मनिहार समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से किया पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने की मांग

The state committee of the Muslim Manihar community in Chhattisgarh has demanded that Chief Minister Vishnu Deo Sai simplify the process for obtaining Backward Class certificates.

मुस्लिम मनिहार समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से किया पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने की मांग

रायपुर : मुस्लिम मनिहार समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश कमेटी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर मुलाकात की. मुलाकात का असल मकसद समाज को पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराना और जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग करना था. जाति प्रमाण-पत्र न होने की वजह से समाज के युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रक्रिया सरल होने से प्रमाण-पत्र आसानी से हो सकेगी.
इस मौके पर सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज के लिए नया रायपुर और बिलासपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग भी की गई. मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.
मुलाकात में प्रदेश भर से पदाधिकारी पहुंचे. इनमें छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद नवाब वारसी नवापारा, मोहम्मद निसार (बाबा भाई), मोहम्मद रफीक, सचिव मोहम्मद शफी मनिहार राजिम, सरपरस्त हाजी मोहम्मद हनीफ अशरफी नवापारा, हाजी मोहम्मद सलीम, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद आरिफ, हाजी मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इकबाल नवापारा, मो. शब्बीर सदर राजिम मुस्लिम जमात, मो. शकील, अब्दुल वहीद, मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद साजिद सहित छत्तीसगढ़ मुस्लिम मनिहार समाज के अन्य लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?