बेटे ने पिता और बुआ पर सब्बल से किया ताबड़तोड़ हमला, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी रामकुमार

The son attacked his father and aunt with a crowbar, the double murder caused a sensation in the area, the accused Ramkumar himself reached the police station after the murder

बेटे ने पिता और बुआ पर सब्बल से किया ताबड़तोड़ हमला, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी रामकुमार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक दरिंदे बेटे ने अपने पिता और उसकी बहन यानी खुद की बुआ पर सब्बल से जानलेवा वार कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिपरिया थाना के इंदौरी गांव में आरोपी का अपने परिवार के साथ लम्बे वक़्त से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर गुस्साए रामकुमार काठले ने अपने पिता नारायण काठले और बुआ धरमिन बाई को मौत के घाट उतार दिया. फ़िलहाल दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है. मामले की गहराई से छानबीन और जाँच की जा रही है.
रविवार रात भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई. फिर आरोपी घर से चला गया बाद में जब वापस घर लौटा तो पति बुआ और अन्य लोग खाना खाकर सो चुके थे. आरोपी गुस्से में लाल था पास में रखे लोहे का सब्बल उठाया और पहले पिता नारायण काठले पर ताबड़तोड़ वार किया. फिर बुआ धरमीन बाई के सिर पर वार कर लहुलुहान कर दिया. परिवार के अन्य सदस्य घर से भाग निकले.
इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी रामकुमार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक वारदात के बाद परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB