घर के भीतर गौमांस पकाते पति-पत्नी और बेचने वाले को पुलिस ने रगे हाथ किया  गिरफ्तार, नशे में आपसी विवाद के बाद खुली पोल, 5 किलो मांस जब्त

The police arrested a husband and wife cooking beef inside their house and the seller red-handed; the matter came to light after a drunken dispute, 5 kg of meat was seized.

घर के भीतर गौमांस पकाते पति-पत्नी और बेचने वाले को पुलिस ने रगे हाथ किया  गिरफ्तार, नशे में आपसी विवाद के बाद खुली पोल, 5 किलो मांस जब्त

बिलासपुर/ कोनी : कोनी में बाम्बे आवास निवासी विकास बघेल और उसकी पत्नी रुखमणी 17 मई को कोटा से गौमांस खरीदकर अपने घर लाए थे और कुछ मांस की सब्जी बना रहे थे. इसी दौरान पति-पत्नी ने शराब पी और नशे की हालत में दोनों आपस में झगड़ने लगे. जिसके बाद घर से आ रही गौमांस की महक की वजह से आसपास के लोगों ने गौसेवकों को इसकी खबर दे दी. बड़ी तादाद में गौसेवक वहां पहुंचकर हंगामा मचाकर मारपीट की गई. जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी लेने पर 5 किलो गौमांस और सब्जी में पका हुआ मांस बरामद हुआ.
पुलिस पति-पत्नी को पकड़कर थाने ले आई. जहां कार्रवाई की मांग को लेकर गौसेवकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा करने लगी. इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए पति-पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर गौमांस बेचने वाले कोटा निवासी नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया. कोनी पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 10, 5, 299, 3, 5 के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t