युवती ने शादीशुदा DSP पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म का आरोप, बोली- शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज
The girl accused the married DSP of assault and rape, said- he had physical relations with her many times on the pretext of marriage, case registered
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 साल की युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही. यही नहीं मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. पीड़ित युवती की शिकायत के मुताबिक डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी. धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया. युवती डीएसपी की बातों में आ गई. युवती के मुताबिक डीएसपी मिंज ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने इंकार कर दिया.
युवती ने बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. यह बात भी युवती से छिपाई और बार-बार शादी का झांसा देता रहा. युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच भी किया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



