ज्वाइन करने पहुंची युवती का नियुक्ति पत्र निकला फर्जी, नकली आदेश में 11 नाम शामिल, इधर 3.38 लाख में दिया कंप्युटर ऑपरेटर का ज्वाइनिंग लेटर
The appointment letter of the young woman who came to join the job turned out to be fake, 11 names were included in the fake order, here the joining letter of computer operator was given for Rs 3.38 lakh.
ज्वाइन करने पहुंची युवती का नियुक्ति पत्र निकला फर्जी
दुर्ग : दुर्ग जिले के 11 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11 संविदा शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का खुलासा हुआ है. इसी नियुक्ति पत्र के जरिए जब एक महिला शिक्षिका जेपी नगर कैंप-2 स्थित स्कूल में ज्वाइनिंग करने पहुंची तब इसका भंडाफोड़ हुआ.
स्कूल प्राचार्य को नियुक्ति पत्र देखकर इसके फर्जी होने का शक हुआ. उन्होंने महिला को आदेश की फोटोकॉपी कराने भेज दिया. फिर जिला शिक्षा विभाग से संपर्क कर जानकारी ली. पता चला कि डीईओ कार्यालय से किसी भी तरह का नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुआ है. इसके बाद प्राचार्य इंतजार करती रही. लेकिन शिक्षिका नहीं लौटी. इससे पत्र के फर्जी होने की पुष्टि हो गई.
इसके बाद प्राचार्य सुधा कुर्रे ने जिला शिक्षा अधिकारी को फर्जी नियुक्ति पत्र को लेकर लिखित शिकायत की है. इसी शिकायत पत्र के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने एसपी कार्यालय और कोतवाली थाने में शिकायत की है. उन्होंने एफआईआर दर्ज करने का प्रतिवेदन दिया है. पत्र में शिक्षकों का पद और प्रारूप दोनों में खामियां थी. इस वजह से पत्र को फर्जी या एडिट पाया गया है.
बता दें कि नियुक्ति पत्र के मुताबिक तीन अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों को 1 अप्रैल को स्कूलों में जाकर ज्वाइन करने आदेश दिया गया है. हिंदी विषय के लिए किसन सहारे को नेवई, रोहिणी साहू को दुर्ग, दीपिका धुरंधर को बोई, गणित विषय के लिए राजेश देवांगन को देवादा, भारती निर्मलकर को धमधा, रिचा शर्मा को अंजोय, नेहा राठौर को बासिन, श्वेता कौर को कैंप 2 छावनी, किरण पटेल को कुम्हारी, वाणिज्य विषय के लिए नमेश देवांगन को चरोदा, किरण चौधरी को उतई स्कूल जाकर ज्वाइन करने का उल्लेख किया गया है. शक है कि पैसा लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
कंप्युटर ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, 3.38 लाख लेकर थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है. जिसने बेरोजगार युवाओं के बीच चिंता बढ़ा दी है. यहां एक युवती को कलेक्ट्रेट में संविदा नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ग्राम कोतरा निवासी पद्मिनी यादव को आरोपी हरीश मिश्रा ने संपर्क कर यह भरोसा दिलाया कि वह उसे सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा नौकरी दिला सकता है. आरोपी ने अपने प्रभाव और संपर्क का हवाला देते हुए युवती से मोटी रकम की मांग की.
बताया जा रहा है कि हरीश मिश्रा ने धीरे-धीरे अलग-अलग किस्तों में युवती से कुल 3 लाख 38 हजार रुपये ले लिया. रकम लेने के बाद आरोपी ने युवती को एक नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया. जिसे देखकर शुरुआत में युवती को विश्वास हो गया कि उसकी नौकरी लग गई है.
हालांकि जब युवती नियुक्ति के लिए संबंधित कार्यालय पहुंची. तो वहां उसे पता चला कि दिया गया नियुक्ति पत्र पूरी तरह से फर्जी है. दस्तावेजों की जांच में यह साफ हो गया कि न तो इस तरह की कोई भर्ती प्रक्रिया चल रही थी और न ही पत्र जारी करने वाला कोई अधिकृत अधिकारी था.
इस खुलासे के बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने कोतरा रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सुनियोजित धोखाधड़ी का प्रतीत होता है. जिसमें आरोपी ने पहले विश्वास हासिल किया और फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए युवती को ठग लिया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया है.
इस घटना के बाद प्रशासन ने युवाओं से अपील किया कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न दें. सरकारी नौकरी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी होती हैं और सिर्फ आधिकारिक माध्यमों से ही पूरी की जाती हैं.
अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है. तो इसकी खबर पुलिस या संबंधित विभाग को दें. सतर्कता और जागरुकता ही इस तरह की ठगी से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



