अयोध्या दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो की पेड़ से टक्कर, छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, चार की हालत नाजुक
Tempo of devotees returning from Ayodhya darshan collides with a tree, 3 women from Chhattisgarh die tragically, four in critical condition
शहडोल : शहर के ब्यौहारी में सोमवार सुबह भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया. यहां एक टेम्पो टैक्स ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पास जोरा गांव में पेड़ से टकरा गया. हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई. 15 अन्य महिलाएं और 3 भी बच्चे घायल हुए हैं. टेम्पो टैक्स में सवार सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे. टेम्पो टैक्स (तूफान) में कुल 20 लोग सवार थे. कार में सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे टेम्पो टैक्स गाड़ी नम्बर CG10 BP 8657 जोरा गांव में रोड के किनारे लगे लिप्टिस के पेड़ से टकराया. जिसमें ड्रायवर को भी गंभीर चोटें आई है. वहीं सड़क हादसे के बाद टेम्पो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे के सभी घायलों को ब्यौहारी जिला अस्पताल भेजा गया. हादसे में 4 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है. जिन्हें ब्यौहारी से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया. वहीं मृतकों श्रद्धालुओं की पहचान में गायत्री कवर उम्र 55 साल, मालती पटेल उम्र 50 साल और इंदिरा बाई के रुप में हुई है. पुलिस मृतकों के परिवार को फोन कर खबर दे दी है.
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



