स्कूल ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, शराब दुकान के पास खून से लथपथ मिली लाश, दूसरी बड़ी वारदात से दहशत का माहौल, कानून व्यवस्था पर सवाल
School driver murdered with a sharp-edged weapon, body found covered in blood near a liquor store, second major incident creates panic, questions law and order
बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर शहर में लगातार दूसरे दिन सामने आई हत्या की घटना ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. सकरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात LCIT स्कूल के ड्राइवर का शव धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की हालत में मिला. मृतक की पहचान प्रहलाद कुमार के रुप में हुई है. जो चिल्हाटी सोन लोहरसी का रहने वाला है. पास ही मृतका युवक की बाइक नम्बर CG 10 ZK 2295 भी मिली है. मृतका युवक की पहचान उसके गले में लटके आइकार्ड से की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में काम करने वाले प्रहलाद कुमार उम्र करीब 45-50 साल की लाश शराब दुकान के पास पड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है.
मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं-
क्या प्रहलाद किसी व्यक्तिगत विवाद में उलझा था?
घटनास्थल के पास कोई संघर्ष हुआ था?
क्या हादसा दिखाने की कोशिश की गई है, या हमला मामूली चोटों के साथ भी घातक साबित हुआ?
चूंकि चश्मदीदों के मुताबिक शव पर चोटों के निशान दिखे. वहीं पुलिस के बयान में गहरी चोटों से इनकार किया गया है. ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत की वास्तविक वजह साफ करेगी.
पुलिस ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है और हालात को देखते हुए मामला संदिग्ध जरुर है. आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले कोटा क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और इसके अगले दिन फिर हुई एक हत्या से शहर में डर का माहौल बना हुआ है. लगातार हत्या की घटना होने से शहरवासी खौफजदा हैं. और कानून व्यस्था सहित आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े ही रहे हैं. वारदात से शहर पहले ही सहम गया था. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही गंभीर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को और सख्त कदम उठाने की जरुरत है. वही पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाने की गंभीर चुनौती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



