दिल्ली में बैठकर सट्टे का पैनल चला रहे छग के युवकों के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार
Raipur police took a big action against the youth of Chhattisgarh who were running a betting panel from Delhi, 6 bookies were arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए KABooK पैनल क्रमांक 108 और 10 पर रेड की. इस कार्रवाई में 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया, इनमें 5 छत्तीसगढ़ के और एक अंतर्राज्यीय आरोपी भी शामिल है। रेड के दौरान लगभग 6 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल 2025 को रायपुर के राजीव नगर में क्रिस्टल आर्केट स्थित शिवा टेलीकॉम में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान किंगडम ऐप और I4U777 के जरिए ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी जय मोटवानी पिता रमेश मोटवानी उम्र 35 साल निवासी सेक्टर-04 देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर और गौतम मदनानी पिता निर्मल मदनानी उम्र 38 साल निवासी महावीर नगर मयूर पार्क थाना राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 3 नग मोबाईल, 8 नग मोबाईल स्क्रीन शाट, 1 नग सट्टा-पट्टी कापी और 1 नग पेन जुमला कीमत करीब 3,00,000/- रुपये थाना खम्हारडीह में जुर्म दर्ज किया गया था.
आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को दिल्ली के द्वारका में KABooK पैनल के संचालन की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने रेकी कर द्वारका में रेड की. जहां 6 सटोरियों को आईपीएल क्रिकेट मैच 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा. आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 84/25 दर्ज किया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 318(4), 61(2), 112(2), और भारतीय तार अधिनियम की धारा 25C के तहत कार्रवाई की गई.
सभी 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 17 नग मोबाईल फोन, 3 नग लैपटॉप, 22 बैंक पासबुक, 7 बैंक चेकबुक, 27 नग कई बैंकों का ए.टी.एम. एवं डेबिड कार्ड, 1 नग सी पी प्लस कैमरा, 2 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड, सट्टे के हिसाब-किताब का 1 रजिस्टर व 1 पेन जुमला कीमत करीब 6,00,000/- रुपये जप्त किया गया.
पुलिस द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2025 के इस सीजन में अब तक 21 मामलों में Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app, ONLY 777, I4U777, Rudra app, L 95 LOTUS, LOTUS 651, LOTUS 656, CRICK BUZZ 89 & J7-JMDEBET 777777 नामक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 करोड़ रुपये का मशरूका जप्त किया गया.
आरोपी
1 राकेश मदनानी उर्फ डाकी पिता निर्मल मदनानी उम्र 36 साल निवासी न्यू राजेंद्र पार्क अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर
2 घनश्याम मानुजा उर्फ बबलू पिता वासुदेव वकील मानुजा उम्र 21 साल निवासी गुरुनानक चौक के पास तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर
3 गगन तोलानी पिता अशोक तोलानी उम्र 30 साल निवासी जैन मंदिर के पास सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
4 धर्मेंद्र राजानी उर्फ सोनू पिता लक्ष्मी चंद राजानी उम्र 32 साल निवासी 83/2 न्यू जगदम्बा कॉलोनी थाना विजय नगर जिला जबलपुर मध्यप्रदेश
5 विवेक नरसिंघानी पिता मनोहर लाल नरसिंघानी उम्र 32 साल निवासी अठवानी गली खेत पारा थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
6 विकास तारवानी उर्फ बाबू पिता स्व रमेश कुमार तारवानी उम्र 32 साल निवासी लाखे नगर महंत पारा म. न. 58/572 थाना आजाद चौक रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



