जनता की सुरक्षा को मिली नई रफ्तार, गरियाबंद पुलिस के बेड़े में शामिल हुए आधुनिक वाहन, विधायक रोहित साहू ने डायल 112 की 8 गाडियों को दिखाई हरी झण्डी

Public safety gains new momentum, modern vehicles join Gariaband Police fleet, MLA Rohit Sahu flags off eight Dial 112 vehicles

जनता की सुरक्षा को मिली नई रफ्तार, गरियाबंद पुलिस के बेड़े में शामिल हुए आधुनिक वाहन, विधायक रोहित साहू ने डायल 112 की 8 गाडियों को दिखाई हरी झण्डी

गरियाबंद/राजिम : राजिम बस स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस को प्रदाय डायल 112 की 8 नई गाडियों को राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिले के कलेक्टर बी.एस. उईके, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अति. पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया.
आपातकालीन सेवा डायल 112 को और अधिक मजबूत और हाईटेक बनाने के साथ आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के मकसद से गरियाबंद जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फिंगेष्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर, देवभोग को यह गाडियाॅ प्रदाय किया गया.
राजिम विधायक ने कहा कि गरियाबंद पुलिस को 8 नए आधुनिक डायल 112 चार पहिया वाहन दिया गया है. इन वाहनों के आने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी. डायल 112 वाहनों के आने से पुलिस के पहुंचने का समय काफी कम लगेगा. काॅल करने के बाद पुलिस चंद मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच जाएगी. जिले के 8 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे चैकस निगरानी के साथ पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहेगी. सभी वाहनों में जीपीएस और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस है. इससे कंट्रोल रूम तुरंत पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को मौके पर रवाना करेगा.
जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिले के नागरिकों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे- सड़क हादसा, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या कसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t