नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षक की नियुक्ति, बीजेपी ने कांकेर और दुर्ग में जिला अध्यक्षों की किया नियुक्त, दोनों पार्टी की लिस्ट जारी
Preparations for urban body elections intensify, Congress appoints observer, BJP appoints district presidents in Kanker and Durg, lists of both parties released
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षक की नियुक्ति
रायपुर : नगरीय निकायों के चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही राजनैतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर के नगर नियम और नगर पालिकाओं के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. इनकी लिस्ट जारी करते हुए निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित क्षेत्र में पदाधिकारियों और प्रभारियों की बैठक और समन्वय स्थापित करते हुए महापौर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के योग्य और संभावित दावेदारों की लिस्ट तैयार कर बंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें.
बताया जा रहा है कि यह ऑब्जर्वर ही निकायों का दौरा करेंगे और दावेदारों की क्षमता, उनकी लोकप्रियता के आधार पर उनका नाम पीसीसी को भेजेंगे. वही दूसरी तरफ भाजपा ने भी निकाय चुनाव के मद्देनजर 8 सदस्यों की कमेटी गठित की है. इस समिति के पास ही चुनावी संचालन का पूरा जिम्मा होगा.
देखें सूची: लिस्ट देखने के लिए Downlod को क्लिक कीजिये.
813683562-final-observer2025-1255569Download
बीजेपी ने कांकेर और दुर्ग में जिला अध्यक्षों की किया नियुक्त
कांकेर/दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर दोनों ही दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. बीजेपी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले कई जिलों में अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करनी शुरु कर दी है. रविवार को महेश जैन को पार्टी ने कांकेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया. दुर्ग से पार्टी ने पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया है. नए जिला अध्यक्षों ने कहा है कि वो पार्टी को और मजबूत करेंगे.
कांकेर बीजेपी जिला अध्यक्ष बने महेश जैन
महेश जैन जिला अध्यक्ष बनने से पहले पार्टी में पिछड़ावर्ग के संभागीय अध्यक्ष रह चुके हैं. बीजेपी प्रदेश मंत्री के पद पर रहते हुए महेश जैन बस्तर लोकसभा सीट के संचालक बनाए गए थे. उनके नेतृत्व में बस्तर में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और कमल खिलाया. जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हम निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है.
दुर्ग बीजेपी जिला अध्यक्ष बने पुरुषोत्तम देवांगन
भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग से बीजेपी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया है. चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम का ऐलान किया. जैसे ही बीजेपी दफ्तर में देवांगन के नाम का ऐलान हुआ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी. पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि वो पार्टी को निकाय चुनाव में जीत के लिए तैयार करेंगे.
मुंगेली से दीनानाथ केशरवानी चुने गए बीजेपी जिला अध्यक्ष
जिला निर्वाचन अधिकारी और पूर्व सांसद मधूसूदन यादव ने दीनानाथ केशरवानी के नाम का ऐलान किया. जैसे ही केशरवानी के नाम का ऐलान हुआ कार्यर्ताओं ने दीनानाथ केशरवानी को बधाई देनी शुरु कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भाजपा महापौर प्रत्याशियों की घोषणा 25 जनवरी तक कर देगी
भाजपा की 24-25 जनवरी तक महापौर प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर जारी कर दी जाएगी. सामान्य वर्ग की सीट में सिर्फ सामान्य वर्ग का ही प्रत्याशी होगा.
महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए अभी से ही पार्टी को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.



