युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया खुलासा, प्लास्टिक के टुकड़े से चौकीदार की हत्या का राज खुला, साथी ने मर्डर की वारदात को दिया अंजाम

Police uncovered the young man's suspicious death; the murder of a watchman using a piece of plastic was revealed; his accomplice carried out the murder.

युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया खुलासा, प्लास्टिक के टुकड़े से चौकीदार की हत्या का राज खुला, साथी ने मर्डर की वारदात को दिया अंजाम

रायगढ़ : तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा सिदारपारा नहर पार में चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में तमनार पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है. इस मामले में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कत्ल किया और  पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 मार्च की सुबह बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी उम्र 46 साल का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था. खबर पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर मृतक का साथी अजहर उम्र 63 ने बताया कि मृतक उसका साथी लखन उर्फ धरभईया चौधरी पिता बतासू उम्र 46 साल निवासी नूतन कालोनी थाना कोतवाली जिला माल्दा टाउन पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया मकान में रहने वाला है.
मृतक का शव खेत के मेड़ में पड़ा हुआ मिला. जिसके मुंह, नाक, चेहरे गले एवं शरीर के अन्य हिस्सो में चोंट होने से मौके हत्या का जुर्म कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए. जिससे हत्या की आशंका पर अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई.
 पूछताछ में मृतक का साथी और मुख्य साक्षी अजहर ने खुद को चश्मदीद बताते हुए उसने बताया कि घटना 9 मार्च 2026 के रात में टावर के सामानों की चौकीदारी करते साथी लखन उर्फ धरभईया अलग अलग तम्बू में ड्यूटी कर रहे थे. रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद तम्बू के बाहर अंधेरा में टावर की तरफ से कुत्ते की भौकने की आवाज आने पर टार्च मारा तो देखा कि टावर से लगे रस्सी को एक आदमी टांगी से काट रहा था. जिसे चिल्लाया बोला- ये तुम रस्सी को क्यो काट रहे हो. तब वह बोला ज्यादा बोलेगा तो खपट दूंगा. तभी साथी लखन को 4-5 आदमी आए और पकड लिये मना किया तो मुझे गाल में एक दो झापड मार दिए तो अपनी जान बचाकर भाग गया. जंगल झांडी तरफ छिपा. 
उसी दौरान वे लोग लखन को पकड कर ले जा रहे थे झाडी में छुपकर घटना के बारे में (सुपरवाईजर) को बताया दूसरे दिन 10 मार्च 2026 के सुबह तम्बू के 5-6 सौ मीटर दूर में लखन का शव पड़ा मिला. नाक, मुंह व उसके शरीर के अन्य हिस्सो में चोट लगा है. मेरे साथी लखन उर्फ धरभईया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से मारकर चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया गया है.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों, दोस्तों उसके साथ काम करने वाले से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच की जा रही थी. लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र लोगो से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को घटनास्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की जानकारी नहीं होना बताए. जबकि अजहर ने 4-5 व्यक्तियों के द्वारा घटना कारित करने की बात बताया था. हर बार पूछताछ में अजहर अपना बयान बदल बदल कर घटना के बारे में नई-नई बात बताने लगा कोई नयी बात बताता था. पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर ने मामले को *होमीसाइडल* बताकर मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकडा होना बताया. संभवत: जिस वस्तु से मृतक को चोट पहुंचायी गई थी. उसी का हिस्सा/टुकडा था. पुलिस टीम ने इस ओर जांच को बढाया. पुलिस की जांच हर बार प्रार्थी अजहर पर जाकर रूक जाती अब पुलिस ने वैज्ञनिक तरीकों से पूछताछ किया गया. जिस पर अजहर ने घटना दिनांक समय को आरोपी की हत्या करना कबूल किया.
आरोपी अजहर ने अपने बयान में बताया कि घटना दिनांक को मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी के साथ ड्यूटी करने के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा में उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और अपने हाथ मे रखे टार्च से लगातार चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया.
हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से खून लगे टार्च को पानी से धोकर अपने पास रख लिया और हत्या करने के समय पहने हुए कपड़ो को आग लगाकर जला दिया. टावर के पास लगे रस्सी को काटकर खुद पर शक न हो सोचकर अपने साथ काम करने वाले अन्य लोगों को झूठी कहानी बताकर अज्ञात 4-5 व्यक्ति द्वारा आकर खुद और मृतक के साथ मारपीट कर मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी को साथ लेकर चले गए है बताया.
जिसके बाद आरोपी अजहर के बयान आरोपी के आधार पर किराये के मकान में रखे हुए बैग से टार्च को गवाहों के सामने पेश किया जिसे जप्त किया गया है. इसी टार्च के प्लास्टिक का एक छोटा टुकडा मृतक के मुंह में मिला था. आरोपी के द्वारा हत्या की घटना घटित कर सबूत छिपाना पाये जाने से मामले में धारा 238 बी.एन.एस विस्तारित की गई. इस मामले के आरोपी अजहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB