राजधानी में 52 परियों का मजा ले रहे जुआरियों की महफिल में पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, 1,66,000/- जप्त

Police raid on the gathering of gamblers enjoying 52 fairies in the capital, 10 gamblers arrested while gambling, Rs. 1,66,000/- seized

राजधानी में 52 परियों का मजा ले रहे जुआरियों की महफिल में पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, 1,66,000/- जप्त

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने और खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गए हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही हैं. 
मिली जानकारी के मुताबिक 23 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,66,000/- रुपये और 52 ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, चिंतामणी साहू, प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, अमित वर्मा, लालेश नायक एवं टी.जी. आर. शंकर यादव तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से सउनि. राजेन्द्र प्रसाद गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. तजिन्दर सिंह भाटिया पिता स्व स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 52 साल निवासी गोमती विहार गोल्डन स्टेट दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
02. विकास मोटवानी पिता पुरुषोत्तम दास मोटवानी उम्र 43 साल निवासी महावीर नगर राम रामा रेसीडेंसी म. न. 85 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
03. राज कुमार शुक्ला पिता शिवाकांत शुक्ला उम्र 57 साल निवासी म. न. जे 311 बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर
04. विजय कुमार अग्रवाल पिता स्व पुष्पानंद उम्र 60 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी अनमोल बिहार के पास थाना गुढियारी जिला रायपुर
05. मुगराज मंगताने पिता गुल्लू मल मंगताने उम्र 63 साल निवासी गुरुद्वारा के पास मोवा म. नं. 402 थाना मोवा रायपुर
06. विनोद लालवानी पिता स्व दयाल राम लालवानी उम्र 52 साल निवासी अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
07. संदीप प्रेमचंदानी पिता बलराम प्रेमचंदानी उम्र 39 साल निवासी श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर
08. ब्रिजेश शर्मा पिता स्व आर सी शर्मा उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर
09. मनोज लाल पिता वी एम लाल उम्र 55 साल निवासी शिव मंदिर के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर
10. राजेश मंधानी पिता स्व० राम मंधानी उम्र 36 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI