पुलिस ने पेश की इंसानियत की मसाल, पेट्रोलिंग के दौरान मिली लावारिस बुजुर्ग महिला को पहुंचाया संजीवनी वृद्धा आश्रम, परिजनों की तलाश जारी

Police displayed humanity, transporting an abandoned elderly woman found during patrolling to Sanjivani Old Age Home; search for family continues.

पुलिस ने पेश की इंसानियत की मसाल, पेट्रोलिंग के दौरान मिली लावारिस बुजुर्ग महिला को पहुंचाया संजीवनी वृद्धा आश्रम, परिजनों की तलाश जारी

रायपुर : रायपुर में गुढ़ियारी पुलिस ने एक बार फिर अपनी मानवीय सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है. डीसीपी उत्तर जोन के मार्गदर्शन में थाना गुढ़ियारी पुलिस ने नियमित पैदल पेट्रोलिंग के दौरान एक भटकी हुई बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया. यह घटना उस समय सामने आई. जब पुलिस टीम ने सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला को अकेले और असहाय हालत में बैठा देखा.
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम लक्ष्मी यादव पति तीरथ यादव उम्र करीब 70 साल बताया. हालांकि वह अपने घर का पता या परिजनों से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं. उनकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं पाई गई. हालत की गंभीरता को समझते हुए गुढ़ियारी पुलिस ने तत्काल सहायता का फैसला लिया.
इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में महिला के परिजनों और निवास स्थान की तलाश की. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई. लेकिन काफी कोशिश के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. ऐसे में महिला की सुरक्षा और देखभाल को प्राथमिकता देते हुए गुढ़ियारी पुलिस ने संजीवनी वृद्धा आश्रम, कोटा से संपर्क किया.
पुलिस की पहल पर बुजुर्ग महिला को संजीवनी वृद्धा आश्रम में सुरक्षित रुप से पहुंचाया गया. जहां उनके रहने, इलाज और देखभाल की उचित व्यवस्था की गई है. पुलिस ने कहा कि महिला के परिजनों की तलाश अभी भी जारी है और जानकारी मिलते ही उन्हें खबर किया जाएगा.
थाना गुढ़ियारी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि अगर किसी को लक्ष्मी यादव या उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो. तो वे मोबाइल नंबर 9479191040 पर संपर्क करें. पया इस संदेश को अधिक से ज्यादा ग्रुपों में साझा करें। ताकि बुजुर्ग महिला जल्द से जल्द अपने घर पहुंच सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB