छत्तीसगढ़ हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान की मांग पर हज-2026 के आवेदन करने की आखरी तारीख बढ़ी, जल्द होगी कुर्राह की कार्यवाही

On the demand of Chhattisgarh Haj Committee Chairman Mohammad Imran, the last date for applying for Haj-2026 has been extended, Qurrah proceedings will be conducted soon

छत्तीसगढ़ हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान की मांग पर हज-2026 के आवेदन करने की आखरी तारीख बढ़ी, जल्द होगी कुर्राह की कार्यवाही

रायपुर : छत्तीसगढ़ हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान की मांग पर हज-2026 के आवेदन करने की आखरी तारीख बढ़ी, जल्द होगी कुर्राह की कार्यवाही
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान ने विज्ञप्ति में बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-6 से मिली इत्तिला के मुताबिक हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की आखरी तारीख 31 जुलाई 2025 को आगे बढ़ाकर अब 7 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक तय किया गया है. इसके बाद आख़री तारीख नहीं बढ़ाई जावेगी.
उन्होंने कहा कि आखरी तारीख के बाद जल्द ही कुर्राह की कार्यवाही हज समिति ऑफ इंडिया के जरिए पूरी की जाएगी. कुर्राह में चयनित होने वाले हज आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त की रकम 1,52,300/- प्रति आवेदक 20 अगस्त 2025 तक जमा कराई जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-4266646  पर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB