रायपुर में फिर मर्डर, जुआ सट्टा के चलते दिनदहाड़े पत्थर मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी अर्जुन बैरागी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Murder in Raipur again, murder by stoning in broad daylight due to gambling, sensation spread in the area, accused Arjun Bairagi absconding, police engaged in search
रायपुर : रायपुर के सड्डू इलाके से रुह कंपा देने वाली खबर आई है. जहां एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई. युवक का नाम राजा जनवानी बताया जा रहा है. घटना के पीछे जुए और सट्टे के जाल की कहानी सामने आ रही है. जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में जुए-सट्टे की दलदल ने एक और परिवार को बर्बाद कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात 11 बजे एक युवक की हत्या उसी के मोहल्ले के युवक अर्जुन बैरागी ने कर दी. आरोप है कि झगड़ा पहले पैसे के लेन-देन को लेकर शुरु हुआ और फिर देखते ही देखते वह खून-खराबे में बदल गया. भीड़ के सामने युवक को चाकू मारा गया और मौके से आरोपी भाग निकले.
मोहल्ले वालों का कहना है कि ये सब पहले से तय था. कत्ल के फौरन बाद मोहल्ले की महिलाओं ने चीत्कार मचाई और पुलिस को खबर दी गई. मृत युवक की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है.
पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी पहले से कई बार पीड़ित को धमका चुके थे. महिलाओं ने बताया कि “सट्टा बंद करवाओ, नहीं तो अब हर हफ्ते लाशें उठेंगी.”
छावनी थाना प्रभारी ने कहा कि “हमें खबर मिली कि सड्डू क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारा गया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच सट्टे को लेकर विवाद था. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



