नगर निगम के कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान दिनदहाड़े चाक़ू से हमला, पुलिस ने दहशत फ़ैलाने वाले रवि दीप को किया गिरफ्तार
Municipal Corporation employee attacked with knife in broad daylight during duty hours police arrested accused Ravi Deep
धमतरी : मंगलवार को निगम कर्मचारी टैक्स वसूली के लिए निकले थे. इसी बीच सल्हेवारपारा के ARI जलकर वसूल कर वापस लौट रहा था. तभी उनके ऊपर अचानक एक युवक ने हमला कर दिया. पुलिस ने उसे धर दबोचा है.
मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया मंडावी पिता स्व परदेशीराम मंडावी उम्र 49 निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड ने बताया कि साल्हेवारपारा वार्ड का सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर नगर पालिक निगम धमतरी में कार्यरत है. मंगलवार को साल्हेवारपारा वार्ड में राजत्त्व कर की वसूली के लिए वार्ड में गया था. जहां से वापस आते समय साल्हेवार पारा रोकड़िया चौक के पास दो अज्ञात युवकों ने चाकूनूमा हथियार से हमला कर दिया. जिससे उसके दाहिना हाथ के बाजू में चोट आई है. जान के डर से बिना उनके तरफ देखे और रुके मोटर सायकल चलाते हुए ऑफिस पहुंचा.
बाद में वार्डवासियों ने बताया कि दोनों अज्ञात युवक वार्डवासियों को भी डरा धमका रहे थे. ऑफिस पहुंचकर अपने अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी. कर्मचारी साथियों के साथ दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाना पहुंचा.
इस बारे में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के देवेश चंदेल ने बताया कि कन्हैया मंडावी ने 4 बजे खबर दी कि कोई अज्ञात धार हथियार से हमला कर दिया है. FIR दर्ज कराने पहुंचे. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि रवि दीप नाम का युवक साल्हेवारपारा में तलवार नुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था. इसी बीच निगम कर्मचारी कन्हैया मंडावी भी उधर से गुजर रहा था. जिससे उसके दाहिने कंधे पर हल्की चोट आई है. रवि दीप को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 115(2) बीएनएस. और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी का नाम
रवि दीप पिता संतोष दीप उम्र 29 साल निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



