नहीं हो पा रही थी शादी, बार-बार रिजेक्ट होने से आहत युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस कर रही मामले की जांच
Marriage was not happening, hurt by repeated rejections, the young man committed suicide by hanging himself, police is investigating the case
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट होने से आहत युवक ने फांसी लगा ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के बरमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर किराए से रहने वाले सूरज जांगड़े उम्र 30 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. सूरज मूल रुप से बिलाईगढ़ का रहने वाला था और शिवाजी नगर में चौकीदारी का काम करता था. पड़ोसियों ने इसकी खबर उरगा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की और मृतक के परिजनों को खबर किया.
परिजनों के मुताबिक सूरज पिछले कुछ सालों से रोजगार की तलाश में बिलाईगढ़ से कोरबा आया था. उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी. कई जगह लड़की देखने गया. लेकिन हर बार या तो लड़की या उसके परिवार वाले मना कर देते थे. इससे वह काफी परेशान रहता था. इससे पहले भी वह एक बार जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



