प्यार, झगड़ा और मौत!, मायके से बुलाकर पत्नी और रिश्तेदारों ने मिलकर कर दी पति की पिटाई, दो दिन बाद गई जान, चार महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Love, quarrel and death! Wife and relatives beat husband after calling him from his parents' house, he died two days later, five accused including four women arrested

प्यार, झगड़ा और मौत!, मायके से बुलाकर पत्नी और रिश्तेदारों ने मिलकर कर दी पति की पिटाई, दो दिन बाद गई जान, चार महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में नारायणपुर थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही पति सुनील राम को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपिया पत्नी सहित 5 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर केराडीह का रहने वाला मृतक सुनील राम कुछ महिना पहले कांसाबेल थाना क्षेत्र के ढेंगुरजोर की रहने वाली युवती मीरा बाई के साथ प्रेम प्रसंग कर अपने घर लाकर पत्नी के रुप में रखा था. दोनों के साथ मृतक की मां भी साथ मे रहती थी. 1 मार्च को आरोपी पत्नी मीरा बाई ने अपने परिजनों को घर बुलाकर अपने पति के साथ जमकर मारपीट किया. मारपीट में आए चोट के कारण सुनील राम की मौत दो दिन बाद हो गई. मृतक की मां पार्वती बाई उम्र 55 साल के शिकायत नारायणपुर थाना में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
पुलिस जांच में यह पाया गया कि आरोपी पत्नी, उसकी बहन और तीन अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर मारपीट किया था. जिससे उसकी मौत हो गई थी. जिस पर पुलिस ने आरोपी पत्नी मीरा बाई, मुनिया बाई, मीना बाई, पुष्पा बाई और शंकर राम को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103(1),190 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
1. मीरा बाई उम्र 20 साल निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छग
2. मुनिया बाई उम्र 38 साल निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छग
3. मीना बाई उम्र 22 साल निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर छग
4. पुष्पा बाई उम्र 35 साल निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छग
5. शंकर राम उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB