भीषण सड़क हादसा, बिजली खंभा तोड़ते हुए दीवार से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, शादी से लौट रहे 7 बाराती घायल

Horrible road accident, high speed Scorpio broke the electricity pole and hit the wall, 7 baraatis returning from the wedding were injured

भीषण सड़क हादसा, बिजली खंभा तोड़ते हुए दीवार से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, शादी से लौट रहे 7 बाराती घायल

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे हो गया.शादी के प्रोग्राम से वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंबे को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई. इस हादसे में स्कॉर्पियों चालक समेत 7 बाराती घायल हो गए. ग्रामीणों ने प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक बाराती मंदिर हसौद से जांजगीर चांपा गये थे. जहां से वापसी के दौरान ये हादसा हो गया. घायल लोगों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आ गई थी. जिसके चलते यह हादसा हो गया.
लवन थाना प्रभारी केशर पराग ने बताया कि आज सुबह बारातियों से भरी स्कार्पियो दीवार से टकरा गई और उसमें बैठे लोग मामूली रुप से घायल हो गए. यह तो अच्छा हुआ कि चालक ने वाहन को कंट्रोल कर लिया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था. सभी घायलों को सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB