बड़े भाई के दोस्त को मां के कमरे में सोता देख हुआ आग बबूला, युवक को बचाने आई माता तो उसको उतरा मौत के घाट, हिरासत में आरोपी

He became furious after seeing his elder brother's friend sleeping in his mother's room, when his mother came to save the young man, he killed her, the accused is in custody

बड़े भाई के दोस्त को मां के कमरे में सोता देख हुआ आग बबूला, युवक को बचाने आई माता तो उसको उतरा मौत के घाट, हिरासत में आरोपी

सरगुजा : सरगुजा जिले में युवक ने अपने बड़े भाई के दोस्त को मां के कमरे में सोता देख उसकी डंडों से पिटाई कर दी. युवक को बचाने आई बुजुर्ग भी लाठी के वार से घायल हो गई. जिसकी रविवार सुबह मौत हो गई. दरिमा पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोड़ी निवासी वृद्धा मानकुंवर मरावी उम्र 62 साल की रविवार सुबह घर में मौत हो गई. इसकी खबर पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को जानकारी मिली कि मानकुंवर से गुरुवार की रात छोटे बेटे छोटू मराबी उम्र 20 साल ने मारपीट की थी.
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि 10 अप्रैल की रात छोटू मराबी शादी पार्टी से वापस घर पहुंचा तो उसकी मां मानकुंवर अपने कमरे में सो रही थी.उसका बड़ा भाई शराब पीकर बरामदे में सो रहा था. बड़े भाई का दोस्त भी उसके साथ शराब पीकर बरामदे में सोया था. छोटू मराबी अपने कमरे में जाकर सो गया. देर रात छोटू मराबी बाथरुम जाने के लिए उठा. उसने देखा कि भाई का दोस्त उसके मां के कमरे में सो रहा है. गुस्से में आकर उसने भाई के दोस्त के साथ डंडे से मारपीट शुरु कर दी. इस बीच मानकुंवर ने अपने बेटे को मारपीट से रोकना चाहा.
इस दौरान मानकुंवर को भी तीन से चार डंडे पड़ गए. डंडे के वार से उसे अंदरुनी चोटें आईं. मारपीट में घायल मानकुंवर का परिजनों ने कोई इलाज नहीं कराया. वह घर में ही पड़ी रही. रविवार सुबह उसकी मौत हो गई.
आशंका है कि अंदरुनी चोटों की वजह से उसकी मौत हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।  दरिमा थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस ने कत्ल का जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने छोटू मरावी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB