बेटे को समझाइश देना पड़ा मंहगा, पुत्र ने पिता पर किया जानलेवा हमला हमला, टांगिया से किया वार, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
Giving advice to the son proved costly, son attacked his father with a tangia, condition critical, admitted in hospital
गरियाबंद : घर पहुंचे बेटे को पिता ने जमीन बंटवारा की समझाइश दी. तो नाराज बेटे ने पिता पर टंगिया से सिर और पीठ पर जानलेवा हमला कर दिया. उसकी पत्नी और उनके बड़े बेटे ने नाजुक हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल फिंगेश्वर में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिगेंश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजली निवासी दयाराम साहू उम्र 65 साल खेती किसानी के साथ कपड़ा बेचने का काम करता है. चश्मदीदों पीड़ित की पत्नी, बड़े बेटे और अन्य ने बताया है कि दो बेटे मे छोटे बेटे पोखराज साहू उम्र 35 साल घरेलू निजी जमीन बंटवारा से नाराज होकर पिता बात विवाद होता रहा है. 27 मई सुबह 6 बजे अपने पुराने घर बस्ती पारा से मुख्य सड़क किनारे अपने पिता के घर पहूंच कर गाली गलौज किया. उनके पिता ने सहानुभूति दिखाते कहा अगर बंटवारा में किसी तरह की आपत्ति है तो ग्राम समिति पंच की सलाह मशवरा कर इस समस्या का हल निकाल लेंगे. उनकी समझाईश उनके झगडालू बेटे को नागवार गुजरी और उनके ही घर में रखे टंगिया निकाल कर पहले पीठ पर टंगिया की पिछे से मारा. फिर धारधार की तरफ से सिर पर वार किया.
इस जानलेवा हमले से पीड़ित दयाराम साहू को सिर में गंभीर चोट आई है. उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. आनन-फानन में सरकारी अस्पताल फिंगेंश्वर में भर्ती कराया गया. जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद शाह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां इलाज जारी है.
इधर फिगेंश्वर अस्पताल ने फिगेंश्वर थाना को खबर भेजी. मामला गंभीर जानकर खबर पाते अस्पताल प्रबंधन से चर्चा किया और कार्यवाही में लिया गया. फिगेंश्वर थाना विवेचक एस आई धनुष यादव प्रारम्भिक जांच में लिया है. अभी डाक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं फिगेंश्वर थाना के अनुसार आरोपी पोखराज की गिरफ्तारी अब तक नहीं हूई है. पीड़ित दयाराम साहू पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है. ग्राम बिजली शांत क्षेत्र है. इस घटनाक्रम से लोग दहशत में हैं. थाना प्रभारी गौतम धोवडे ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है. डाक्टर की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



