इंस्टाग्राम पर दोस्ती, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने, वॉट्सऐप में भाई-परिजनों को तस्वीरें भेजकर दी गालियां, आरोपी परिमल भाई गुजरात से गिरफ्तार

Friendship formed on Instagram; private photos and videos circulated; abusive messages and images sent to the victim's brother and family members via WhatsApp—accused Parimalbhai arrested from Gujarat.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने, वॉट्सऐप में भाई-परिजनों को तस्वीरें भेजकर दी गालियां, आरोपी परिमल भाई गुजरात से गिरफ्तार

रायपुर : युवती की पर्सनल आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और अन्य परिजनों तक भेजने के मामले में टिकरापारा पुलिस ने आरोपी परिमल भाई जयंती भाई को गुजरात से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पर्सनल तस्वीर भेजने के साथ गाली-गलौज वाले मैसेज भी किए थे. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
भाई और परिजनों को भेजी निजी तस्वीर
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी पर्सनल तस्वीर उसके भाई और अन्य परिजनों को वॉट्सऐप के जरिए भेजी. इसके साथ आरोपी ने आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले संदेश भी भेजे. आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फोटो हासिल किया था.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान तस्वीरों और आपत्तिजनक मैसेज समेत डिजिटल सबूतों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया
गुजरात से पकड़ा गया आरोपी
परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी उम्र 28 साल निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को गुजरात से पकड़ा. उसे 13 सितंबर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को  में पेश किया गया, जहां से उसे 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
कितने लोगों तक पहुंचाई तस्वीर, जांच जारी
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने पीड़िता की निजी तस्वीर और आपत्तिजनक संदेश कितने लोगों को भेजे थे. इसके अलावा तस्वीर भेजने के पीछे आरोपी की मंशा और पूरे मामले से जुड़े अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?