करोड़ों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, महंगी गाड़ियां किराए पर लेकर दूसरे को बेचने वाला आरोपी जगमोहन सिंह मशराम गिरफ्तार, 23 चारपहिया वाहन जब्त
Fraud worth crores busted, accused Jagmohan Singh Mashram arrested for renting expensive vehicles and selling them to others, 23 four-wheelers seized
रायपुर : रायपुर में पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी का भंडाफोड़ किया है. थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को बरामद किया है. जो ठगी में इस्तेमाल हो रही थी. पुलिस को कई लोगों से ठगी करने और गाड़ियों को गिरवी रखने की शिकायतें मिली थी. इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए कई जिलों से गाड़ियाँ जब्त की.
प्रार्थी त्रिलोक साहू ने 30 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोटिंग का काम करता है. उसके नाम से वाहन नम्बर CG04 PA 4525 स्वीप्ट डिजायर है. जिसे किराये में चलाता है. दो महीने पहले अपने वाहन को जगमोहन सिंह मशराम को 25000 रुपए हर महिना किराये की दर से यकीन कर दे दिया था. जो करीबन डेढ़ महीने बाद 15,000 रुपए किराया दिया था. उसके बाद से अब तक कोई किराया नहीं दिया है. किराया मांगने पर आज कल में देता हूं ककर टाल मटोल कर रहा है. कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि जगमोहन सिंह उसके कार को किसी दूसरे को बेच या गिरवी रख दिया है. कार को दिखाने बोलने पर टाल मटोल करता रहा.
तेज प्रकाश देवांगन से भी स्वीप्ट डिजायर वाहन नम्बर CG04 NV 4761 को 25,000 रुपए मासिक किराये में लेकर, छत्रपाल साहू से मई 2024 मे उसके अर्टिका नम्बर CG22 R 6316 को 35,000 रुपए मासिक किराए पर लेकर उन लोगों को भी कोई किराया नहीं दिया है. साथ ही जगमोहन सिंह मशराम द्वारा जयसिंग, राकेश नायक, दुर्गा प्रसाद, राकेश साहू, देवेन्द्र कुमार वर्मा, अक्षय नोनिया, रघुवीर साहू और दुसरे लोगों से भी वाहन किराए में लेकर किराया ना देकर किसी दुसरे को बेचकर हम सबके साथ धोखाधड़ी किया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने साइबर यूनिट और थाना प्रभारी सिविल लाइन को आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने के निर्देश दिया. इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने आरोपी की पतासाजी में जुटी और आरोपी जगमोहन सिंह मशराम को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपराध को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपी जगमोहन सिंह मशराम पिता नारायण सिंह मशराम उम्र 38 साल संत रविदास वार्ड, किसान राईस मिल के पास भाटापारा, जिला बलौदाबाजार का रहने वाला है. वर्तमान में वह बोरियाखुर्द, हाउसिंग बोर्ड कालोनी रायपुर में रह रहा था. आरोपी के कब्जे से 5 नग चारपहिया वाहन और उसके निशानदेही पर अन्य लोगों को बेचे और गिरवी रखे 18 नग वाहन कुल 23 नग चारपहिया वाहन जब्त किया गया. जिसकी कीमत करीब 2,02,00,000 रुपए बताया जा रहा है.
इस मामले में आरोपी जगमोहन सिंह मशराम का नाम सामने आया है. जिसने किराए से ली गई गाड़ियों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था. आरोपी ने कई लोगों से ठगी कर इन गाड़ियों को गिरवी रख दिया था. पुलिस ने दो दिन पहले आई एक शिकायत पर संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की कड़ी मेहनत और त्वरित कार्यवाही की वजह से आरोपी को हिरासत मे लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ठगी के जाल में कई लोग फंस सकते थे. लेकिन समय रहते मामले को सुलझा लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
जगमोहन सिंह मशराम पिता नारायण सिंह मशराम उम्र 38 साल स्थायी पता संत रविदास वार्ड, किसान राईस मिल के पास, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार.
वर्तमान पता म.नं. 52, ब्लाक नंबर 04, बोरियाखुर्द, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, थाना मुजगहन रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



