जुआ खेलने वालों को मना करने पर घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्ग से मारपीट, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Four men were arrested after being attacked and threatened with death after being stopped from gambling by people who entered their homes.
रायपुर : खरोरा पुलिस द्वारा घर घूसकर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद से चारों आरोपी फरार थे. आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296, 115(2), 351(2),3(5) के तहत कार्रवाई की गई. 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने 10 अक्टूबर 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 अक्टूबर 2025 को रात करीब 9:30 बजे मैं मनी यादव, वाकेश खोरसी तरफ से पैदल गांव आतें समय देखे कि तालाब पार में कुछ लोंग जुआ खेल रहे हैं.तो वहाँ पर जाकर जुआ खेलने वालो को मना किया. तो भोला सोनवानी बोला मैं जुआ खेलवा रहा हूं. तुम मना करने वाला कौन होता है. कहकर मां- बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने कि धमकी दिया.
जिससे डरकर हम तीनो मेरे घर आए कुछ समय बाद भोला सोनवानी, अनिल सोनवानी, राजेश सोनवानी, अजय सोनवानी चारो लोग हाथ में डण्डा लेकर घर दरवाजा के सामने आकर गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जबरन घर अंदर घुसकर मुझे और मेरे चचेरा भाई वाकेश के सिर में अनिल सोनवानी द्वारा डण्डा से मारपीट किया. जिससे चोंट लगने से खून निकल रहा है. और मेरी घर की महिलाएं भाई बहू नोमित्रा यादव के चोंटी पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मुक्का से मारे, मेरी पत्नी श्रीमती टुपेश्वरी यादव को भी हाथ खींचकर पटक दिया, मेरे दादा भुरवा और मेरे पिता जासल यादव बीचबचाव करने का प्रयास किया तो उसे भी घर के अंदर मारपीटकी. जिससे मेरे दादा के बांया घुटना, जांघ, छाती, दांहिना कोहनी को पटककर चोंट पहुंचाया और हाथ-मुक्का व लाठी से मारपीट कर जान से खतम करने की धमकी दी.
इस रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर जांच में लिया गया. इस मामले में प्रार्थी/आहतों का CHC खरोरा से मुलाहिजा कराया गया. जांच के दौरान के आरोपियों के खिलाफ जुर्म का सबूत पाये जाने से 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की खबर परिजनों को देते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
(1) अनिल सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 33 साल
(2) राजेश पिता स्व मंगलाराम सोनवानी उम्र 40 साल
(3) अजय पिता धनीराम सोनवानी उम्र 33 साल
(4) कल्याण उर्फ भोला पिता मनीराम सोनवानी उम्र 38 साल
सभी आरोपी ग्राम अछोली थाना खरोरा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



