गजराज का जानलेवा हमला, जंगल में डोरी बिनने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार तात्कालिक सहायता

Fatal elephant attack: A 70-year-old woman, who had gone into the forest to gather vines, was trampled to death by an elephant; the Forest Department provided immediate financial assistance of ₹25,000.

गजराज का जानलेवा हमला, जंगल में डोरी बिनने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार तात्कालिक सहायता

कोरबा : लोनर हाथी के हमले में 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरगुजा से लगे आख़री छोर के गांव पतुरियाडांड की है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. वन विभाग ने लोगों से जंगल में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पतुरियाडांड की रहने वाली सुखमत बाई, उम्र 70 साल सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जंगल में डोरी बिनने गई थी. इसी दौरान क्षेत्र में घूम कर रहे एक लोनर हाथी से अचानक उसका आमना सामना हो गया. लोनर हाथी ने हमला कर बुजुर्ग को कुचल दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वन विभाग के मुताबिक लोनर हाथी ने 3 दिन पहले ही सरगुजा वनमंडल से कटघोरा वन मंडल के केंदई क्षेत्र में पहुंचा है.
लोनर हाथी के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हुई है. केंद्रई रेंज में यह हादसा हुआ है, वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और परिजनों को ₹25000 के तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है, लोनर की ट्रैकिंग की जा रही है, लोगों को हाथी प्रभावित क्षेत्र वाले जंगल में नहीं जाने के हिदायत दीगई है. हाथी मित्र दल को भी इस क्षेत्र में सक्रिय किया गया है: कुमार निशांत, डीएफओ, कटघोरा वन मंडल
कटघोरा वन मंडल ने बताया कि हाथी अकेले विचरण कर रहा है और उसकी गतिविधियों पर विभाग की निगरानी बनी हुई है. महिला की मौत के बाद केंदई वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंचा और मुआवजा सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वन विभाग ने बताया कि सामान्य तौर पर आदिवासी ग्रामीण वनोपज और अन्य सामानों के लिए जंगल की तरफ जाते हैं. इसी दौरान अचानक किसी दंतैल हाथी से सामना हो जाने पर इस तरह की परिस्थितियां बन जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t