जन्मदिन मनाने ब्वायफ्रेंड से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड, रेत में दफन मिली नग्न लाश, मचा हड़कंप, पुलिस की हिरासत में प्रेमी समेत कई संदेही, पूछताछ जारी
Girlfriend went to meet boyfriend to celebrate birthday; naked body found buried in sand, sparking an uproar; boyfriend and several other suspects in police custody, questioning underway.
महासमुंद/खल्लारी : महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झारा में सोमवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के रेत में दफन एक युवती की लाश मिली। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. जिसके बाद उसकी पहचान 18 वर्षीय भारती टंडन, पिता श्यामलाल टंडन के रूप में हुई. शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और जांघ पर खरोंच के निशान पाए गए हैं. जिससे हत्या की पुष्टि हुई है. इसके अलावा दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। युवती के आंतरिक अंगों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे जा रहे हैं, पुलिस ने युवती से मेलजोल रखने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत झारा में सोमवार यानी 22 तारीख की दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के कुछ लोग नाले की तरफ गए थे. जहां बदबू आने और रेत से बाहर निकले शरीर के कुछ हिस्से को देखकर लोग डर गए. युवती के पैर के पंजे का हिस्सा जीव-जंतु खा गए थे. जबकि निचला हिस्सा बिना कपड़ों के था. नीचे पहनी हुई लेगिंग कुछ दूरी पर पड़ी मिली। यह सब देखकर ग्रामीणों ने लाश मिलने की खबर खल्लारी पुलिस को दी.
खबर के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से शिनाख्त कराने पर मृतका की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. शाम होने और शव के डिकंपोज होने की वजह से उसी दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका. बाद में शव को महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल भेजा गया. जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया. शर्ट पोस्टमार्टम में डॉक्टर को युवती के सिर पर 6 इंच लंबा घाव किसी धारदार हथियार से किया जाना पाया गया है. घाव इतना गहरा था कि युवती की सिर की हड्डी टूटी हुई पाई गई है. युवती की जांघ में गहरे खरोंच के निशान मिले हैं. अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले युवती से रेप किया गया है. इसके चलते युवती के इंटर्नल पार्ट का भी सैंपल लिया गया है.
परिजनों के मुताबिक युवती का जन्मदिन 19 जून को था. उसी दिन वह 18 साल की हुई थी. बताया जाता है कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. ठीक उसी रात यानी 19-20 जून की दरमियानी रात करीब 3 बजे वह घर से गायब हो गई थी. संभावना जताई जा रही है कि जन्मदिन होने की वजह से वह छिपकर उस रात उसी युवक से मिलने गई होगी. अगले दिन यानी 20 जून को परिजनों ने परिचितों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन कोई पता नहीं चला. थक-हारकर परिजनों ने खल्लारी थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई और 22 जून को नाले की रेत में दफन उसकी लाश मिली. बताया जा रहा है कि युवती 11वीं पास कर इसी साल 12वीं में प्रवेश लेने वाली थी. तीन बहन और एक भाई में से मृतिका सबसे बड़ी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t




