शराब पीने को लेकर परिजनों ने लगाई फटकार, बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

Family members reprimanded for drinking alcohol, son committed suicide by hanging himself, dead body of young man found hanging on a tree in Swami Atmanand School premises

शराब पीने को लेकर परिजनों ने लगाई फटकार, बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

शराब पीने को लेकर परिजनों ने लगाईं फटकार, बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में 19 साल के युवक विकास पटेल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना उस समय हुई जब परिजनों ने शराब पीने पर उसे -फटकार लगाई थी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए गांव में वोटिंग हो रही थी. इसी दौरान पकरिया गांव में विकास ने अपने परिजनों से नए कपड़े खरीदने के लिए ₹2000 की मांग की. परिजनों ने उसे यह रुपये दे दिया. लेकिन कुछ घंटे बाद जब वे मतदान कर घर लौटे तो देखा कि विकास ने कपड़े नहीं खरीदे थे. बल्कि शराब पीकर घर आया था.
पिता ने उसे समझाने की कोशिश किया कि इतनी कम उम्र में अगर वह इस तरह नशे का आदी हो जाएगा. तो भविष्य में उसका जीवन प्रभावित हो सकता है. इस नाराजगी के बाद पिता गांव में पंचायत चुनाव की काउंटिंग देखने चले गए. कुछ देर बाद जब घर के अन्य सदस्य भी अपने काम में व्यस्त थे. विकास ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. जब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया.
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

पत्थलगांव : पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बहनाटांगर के जुनापारा में एक 20 साल के युवक की पेड़ में टंगी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई. पुलिस ने शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बहनाटांगर जुनापारा निवासी स्व दलसिंह सिदार का पिता घनश्याम सिदार ने बीती रात तौलिया की मदद से बरगद के पेड़ पर फांसी लगा ली.
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे.
देर रात घनश्याम ने घर के पास स्थित पेड़ पर चढ़कर खुदकुशी कर लिया. सुबह राहगीरों ने शव को पेड़ से लटका देखा. जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई. खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे. पुलिस को मामले की खबर दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी विनीत पांडेय की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अकेला रहता था. फिलहाल खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में लगे पेड़ की टहनी में फांसी से झूलता युवक का शव मिला है. खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 9 बजे स्कूल परिसर में युवक राम नारायण केवट 26 साल का फांसी में लटका हुआ मिला. मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि युवक राम नारायण केवट रोजी मजदूरी का काम करता था. परिवार की हालत ठीक नहीं थी. वहीं युवक की शादी 3 से 4 साल पहले हुई थी. जिसके बाद पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं होने पर अलग-अलग रहने लगे. रविवार की शाम करीब 7 बजे घर से निकल गया और रात को वापस नहीं आया. सुबह फांसी में लटका हुआ मिला. किस वजह से खुदकुशी की है इसकी जानकारी अभी नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI