पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Due to old enmity, a deadly attack was made with a sharp knife, police arrested three accused and sent them behind bars

पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गरियाबंद : गरियाबंद ज़िले के छुरा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी में रविवार शाम एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है. आपसी विवाद के चलते युवराज ध्रुव नामक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अनुज ओगरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में अनुज गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 सितम्बर 2025 को प्रार्थी मुरली कुमार ओगरे निवासी ग्राम सिवनी के द्वारा थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 सितम्बर 2025 को प्रार्थी के भतीजा अनुज को आरोपीगण युवराज ध्रुव, किरण बघेल, अमन ध्रुव तीनों के द्वारा तुम गाली-गलौच करते हो कहकर झगडा विवाद करते हुए आरोपी युवराज ध्रुव के द्वारा प्रार्थी के भतीजा अनुज के पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर चोंट पहुचा गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध धारा 109,3(5) भारतीय न्याय संहिता, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया.
आरोपीगण द्वारा वारदात के बारे में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच और झगड़ा विवाद होना कबूल किया गया. पुलिस ने युवराज के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. मामले के आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
जप्त सामग्री
वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटर सायकल
गिरफ्तारी आरापी
01) युवराज ध्रुव पिता नारद राम ध्रुव उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा 
02) अमन ध्रुव पिता स्व नेहरू ध्रुव उम्र 20 साल निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा 
03) किरण कुमार बघेल पिता दयालु बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t