मामूली विवाद के चलते कत्ल की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने हत्या के आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Due to minor dispute murder was committed police arrested murder accused Nohar Das Manikpuri and sent him behind the bars

मामूली विवाद के चलते कत्ल की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने हत्या के आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मामूली विवाद के चलते युवक ने अक व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला पुरानी बस्ती के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया चन्द्रकला ठाकुर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भाठागांव स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करती है और वही झोपड़ी में रहती है. प्रार्थिया के बगल में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने आए नोहर दास मानिकपुरी और संतोष कुमार भी रहते हैं.
19 नवम्बर 2024 को प्रार्थिया के बगल में रह रहे संतोष कुमार की झोपड़ी से मारपीट की आवाज आने पर प्रार्थिया द्वारा बाहर निकल कर देखा कि नोहर दास मानिकपुरी संतोष कुमार के साथ किसी बात को लेकर उससे विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट कर पास रखे फावड़ा(रांपा) से संतोष कुमार के गले और शरीर पर गंभीर चोट पहुंचा कर उसकी हत्या कर दिया था.
जिस पर आरोपी नोहर दास मानिकपुरी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 505/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा अति. पुअ पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अति. पुअ क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन और उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के बारे में प्रार्थिया, गार्ड और आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर घटना में शामिल आरोपी नोहर दास मानिकपुरी की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम  के सदस्यों द्वारा मामले के आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर उसके द्वारा  मृतक संतोष कुमार पिता तुलाराम उम्र 36 साल निवासी ग्राम आशेगा थाना रानीतराई जिला दुर्ग  के द्वारा विवाद करने और गाली-गलौज करने की वजह से कत्ल की वारदात को अंजाम देना बताया गया. जिस पर आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फावड़ा (रापा) जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया. 
कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी पुरानीबस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरुदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, कमल धनगर और थाना पुरानी बस्ती उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, आर. गितेश बिसेन, दिलीप बघेल, भूनेश्वर ठाकुर, परदेसी राम कटारे एवं सुनील शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
नोहर दास मानिकपुरी पिता तोषण दास मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोरबा दर्री संजय नगर थाना दर्री जिला कोरबा हाल पता विनायक सिटी भाठागांव थाना पुरानीबस्ती रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI