डीजल चोरी के आरोप मे ड्राइवर की पिटाई, थूक चाटने के लिए किया मजबूर!, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर कर दी ठेकेदार और मैनेजर की ठुकाई
Driver beaten up on charges of diesel theft, forced to lick spit!, Angry villagers beat up contractor and manager on the road
कांकेर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांकेर जिले के दुधावा से 3 दिन पहले गुंडई का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भारत माला प्रोजेक्ट का ठेकेदार एक ड्राइवर को डीजल चोरी की बात कहते हुए बेल्ट से बेदम पीटते दिख रहा था। थूंककर वापस चाटने को मजबूर किया। इसके अगले ही दिन प्रोजेक्ट में लगे सभी ड्राइवरों ने ठेकेदार को घेरकर खूब पीटा। बीच-बचाव में आए कंपनी मैनेजर की भी धुनाई हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर से होकर गुजर रहे भारतमाला प्रोजेक्ट में सड़क निर्माण के दौरान काम करने वाले ड्राइवर को ठेकेदार ने जमकर पीटा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, डीजल बेचने के आरोप में एक ठेकेदार ड्राइवर के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट कर रहा है. बल्कि उससे हाथ पर थूक कर चाटने जैसी अपमानजनक हरकत करने के लिए मजबूर कर रहा है. घटना कांकेर से गुजर रही भारतमाला परियोजना की सड़क के निर्माण के दौरान हुई. अमर कंपनी इस सड़क का निर्माण कर रही है. हैरानी की बात है कि इतनी गंभीर और अमानवीय क्रूरता की घटना के बाद भी अब तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है. ठेकेदार के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और अन्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर बीच सड़क पर ठेकेदार की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आए कंपनी के मैनेजर को भी पीटा. इसका भी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. अब तक इस पूरे मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.
बताते हैं कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत वे छत्तीसगढ़ में कांकेर-कोंडागांव के बीच बन रहे सबसे बड़े टनल प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। कंपनी ने उनकी पगार रोक रखी है. ऐसे परेशानियों के बीच कुछ ड्राइवरों द्वारा घर चलाने के लिए डीजल-पेट्रोल चुराने की बात कही जा रही है. इस बीच प्रोजेक्ट में अब तक ड्राइवर-हैल्पर समेत 4 लोगों की मौत का मुद्दा भी गरमा रहा है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ मौतें संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं.
दुधावा पुलिस के मुताबिक, यह घटना कोंडागांव क्षेत्र की है. प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है. वेतन नहीं मिलने की समस्या से श्रमिकों और प्रबंधन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.
वाहन चालकों ने सभी मामलों पर जांच करने की मांग की है और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन के निरीक्षण की भी मांग की है. घायल को ग्रामीणों ने पहचानने से मना कर दिया है. मारपीट करने वाले कंपनी मैनेजर की पहचान अमित मिश्रा और उसके सहयोगी कर्मचारी पिंटू जेना के रुप में की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



