आरक्षक के भाई के पर जानलेवा हमला, तीन महीने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, चार अब भी फरार, बाकी आरोपियों को तलाश कर रही पुलिस
Deadly attack on constable's brother, one accused arrested after three months, four still absconding, police searching for the remaining accused
बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर जिला के तोरवा थाना में पदस्थ आरक्षक के भाई के पर बीते मार्च महीने में घर जाते समय गाड़ी रोककर मारपीट करते हुए गंभीर रुप से घायल कर मौके से फरार होने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को तोरवा पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. जहां आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर जप्त किया गया. वही इस वारदात में शामिल अन्य चार आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं. जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मार्च 2025 को प्रार्थी यशवंत भारती निवासी रामकृष्ण नगर मोपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 मार्च 2025 को अपने दोस्त गीतेश कांत और हेमंत कुमार के साथ बंगाली चौक तोरवा सोडा पीने आए थे और सोडा पीकर वापस रामकृष्ण नगर मोपका जा रहे थे कि रात करीब 10:30 बजे गुंबर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे. उसी समय तोरवा बस्ती तरफ से सफेद रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात लोग उनके गाड़ी के पास आ गए और गाड़ी देखकर नहीं चलाते हो कहकर हॉकी स्टिक और किसी नुकीली वस्तु से हेमंत कुमार को मारपीट करने लगे मारपीट से हेमंत कुमार के दाहिने साइड के सीना, कमर, गर्दन के पास चोट लगी और गीतेश कांत को पेट में चोट लगी है.
मारपीट करते समय एक अन्य स्कूटी में दो लोग आए वह लोग भी मारपीट करने में मदद कर रहे थे मारपीट कर वे सभी धान मंडी के तरफ भाग गए. तब प्रार्थी अपने दोस्त हेमंत कुमार और गीतेश कांत को अपोलो अस्पताल ले जाकर भर्ती किया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी. जो घटनास्थल के पास स्थित सीसीटीवी फुटेज का मुआयना, आसपास के लोगों से पूछताछ और आहत और प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान रोहन श्रीवास उर्फ नानू, शुभम यादव, विकास यादव, राहुल यादव, रोहित उर्फ लल्ला के रुप में हुई. जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे को दी गई. जिनके द्वारा फौरन आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए.
जहां थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी रोहन श्रीवास उर्फ नानू पिता सुरेश श्रीवास उम्र 24 साल निवासी जगमल चौक यामाहा शोरुम के पास गली थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शुभम यादव, विकास यादव, राहुल यादव, रोहित उर्फ लल्ला के साथ मिलकर जुर्म करना कबूल किया. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



