ट्रेन से कटकर ठेका कर्मचारी की मौत, रेलवे पटरी पर मिली लाश, सिर धड़ से अलग, इलाके में फैली सनसनी, खुदकुशी या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस
Contract worker killed after being hit by a train; body found on railway tracks, head severed, sensation spread in the area; suicide or accident? Police investigating
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला में एनटीपीसी के सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन में सुबह करीब 11:45 बजे सीआईएसएफ के जवानों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. हादसे की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की गई. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी से जुड़ा मालूम हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
पुलिस की मौजूदगी में मृतक की शिनाख्त अमृतांशु सिंह पिता धनंजय सिंह के रुप में हुई. वह मूल रुप से बिहार राज्य के रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम बेलवाई निवासी था। वर्तमान में वह एनटीपीसी सीपत में स्टेज-3 निर्माण कार्य कर रही मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में स्टाफ के रूप में कार्यरत था.
घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल है. सीपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



