सीएएफ के जवान ने की खुदकुशी, ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
CAF jawan commits suicide, dies by getting hit by a train, body found in two pieces on railway track, commotion ensues, police start investigation
रायपुर : राजधानी के माना में चौथी बटालियन के सीएएफ का जवान गंगाराम ध्रुव ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस जवान ने कल देर रात माढ़र इलाके में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. फिलहाल मौत की वजह का पुलिस पतासाजी कर रही है. पुलिस खुदकशी का पंचनामा कर उसकी बॉडी उनके गृह ग्राम भेजा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान मूलत: बिलासपुर का रहने वाला था. वह माना में किराये के मकान रहता था. डयूटी करने के बाद रात 8 बजे घर से निकला था. जिसके बाद वो वापस नही आया.
पुलिस को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है.खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से एक पहचान पत्र मिला है. जिससे उसकी पहचान माना चौथी बटालियन का सीएएफ का जवान गंगाराम ध्रुव होना पाया गया जो टिफ़िन वितरण करने वाला गाड़ी चलाता था. पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल उनके परिजनों व माना चौथी बटालियन को दी. फिलहाल मौत के कारणों का पुलिस पतासाजी कर रही है। पुलिस खुदकशी का पंचनामा कर उसकी बॉडी उनके गृह ग्राम भेजा दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



