नवरात्र से पहले डोंगरगढ़ में ट्यूशन क्लास से लौट रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी 53 वर्षीय ज्ञानी गिरफ्तार

Before Navratri, an attempt was made to rape a 4-year-old innocent girl returning from tuition class in Dongargarh, police is searching for the accused

नवरात्र से पहले डोंगरगढ़ में ट्यूशन क्लास से लौट रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी 53 वर्षीय ज्ञानी गिरफ्तार

डोंगरगढ़ : शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. चार साल की मासूम के साथ रविवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने  53 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची रविवार की शाम ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. वापस लौटने के बाद से ही उसे शारीरिक पीड़ा हो रही थी. जब बच्ची ने हिम्मत कर अपने परिजनों को इस दर्द की वजह बताई तो पूरी घटना का पता चला. ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ गंदा काम किया.
घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने रात में ही डोंगरगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी की फौरन गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया.
बच्ची द्वारा “दादा” कहकर पुकारे जाने वाले पड़ोसी पर शक जताया. लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने करवाई शुरु की और बच्ची को फौरन डोंगरगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है.
इस पूरे मामले पर पुलिस ने घटना स्थल और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पुलिस ने डोंगरगढ़ निवासी आरोपी ज्ञानी चौरे को गिरफ्तार किया.
डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और पुलिस को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. उन्होंने इस घटना को क्षेत्र के लिए कलंक बताते हुए कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ विश्वासघात करने वाले अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. शहर के लोग पीड़ित परिवार के साथ एक जुटता दिखाते हुए त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ मजबूत मामला बनाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t