आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर सड़क पर उतरे नाराज नगरवासी, गुस्साए ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी
Angry townspeople took to the streets demanding residential lease and Prime Minister's residence, angry villagers warned of boycotting the elections.
राजिम/कोपरा : गरियाबंद जिले के राजिम में आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर नगरवासी सड़क पर उतर गए हैं. वहीं प्रदर्शन करते हुए चुनाव का बहिष्कार करने की प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं. इसके साथ ही किसी भी नेता और राजनीतिक दल के लोगों को वोट मांगने आने से मना भी कर रहे हैं.
बता दें कि कोपरा नगर पंचायत में पिछले कई साल से नगरवासी आवासीय पट्टे की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगे पूरी नहीं किए जाने पर उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है. नगरवासी पट्टा नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं पट्टा नहीं मिलने पर मतदान का बहिष्कार करने की बात कह रहे है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



