घर में घुसकर अकेली युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, विरोध करने पर हत्या की धमकी, पुलिस ने तत्काल आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A young woman was molested and assaulted after the accused barged into her home; she was beaten when she resisted. The police promptly arrested the accused, Ranjeet, and put him behind bars.
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता ने दिनांक 22 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में अकेली थी. सुबह करीब 11:30 बजे रंजीत कुर्रे जबरन उसके घर में घुस आया और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ एवं बांह पकड़ने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके बाल पकड़कर खींचते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की. युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया.
पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 333, 74, 75, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया. जिसमें मिली चोटों को सामान्य प्रकृति का पाया गया. पुलिस द्वारा प्रार्थिया के निशानदेही पर घटनास्थल का मुआयना किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे 27 साल घरघोडा के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबुल किया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



