नदी पार करते समय कोपरा तर्रा एनिकट में फंसा युवक, तेज बहाव में रेस्क्यू से पहले बहा, तलाश में जुटी टीम, लगातार बारिश से बढ़ रहा नदी-नालों का जलस्तर
A young man got trapped at the Kopra Tarra anicut while crossing the river; he was swept away by the strong current before a rescue could be carried out. A team is engaged in the search operation, while water levels in rivers and streams are rising due to continuous rainfall.
गरियाबंद/कोपरा : गरियाबंद मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर रायपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित कोपरा तर्रा एनिकट में एक व्यक्ति के नदी के बीच फंसे होने की खबर से हड़कंप मच गया है. जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है.
जल भराव के बीच व्यक्ति कोपरा एंडीकेट
बताया जा रहा है कि कोपरा क्षेत्र के तर्रा एनीकेट में एक व्यक्ति फंस गया है. लगातार बारिश की वजह से नदी में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है और पानी का बहाव भी तेज बताया जा रहा है. ऐसे में व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने फौरन गरियाबंद के रेस्क्यू टीम को खबर दी.
खबर मिलते ही नगर सेना गरियाबंद की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, मौके पर पहुंचने के बाद परिस्थितियों का जायजा लेकर फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
लगातार बढ़ रहा नदी का जलस्तर
लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नालों में पानी बढ़ रहा है. कोपरा एनिकट में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. ऐसे में SDRF की टीम के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी है.
लगातार बारिश के चलते शिकासार डैम से पानी छोड़ा गया है. जिसके कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज है. फिलहाल लोगों की नजर नगर सेना रेस्क्यू गरियाबंद टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है.
प्रशासन और रेस्क्यू टीम की ओर से लोगों से अपील है कि लगातार बारिश के दौरान नदी, नाले, एनिकट और तेज बहाव वाले जल क्षेत्रों में जाने से बचें। बढ़ते जलस्तर के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



