प्रेम में धोखा मिलने से युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, मिली सुसाइड नोट, प्रेमिका पर लगाया रेप केस में फंसाने का आरोप

A young man committed suicide by jumping in front of a train after being betrayed in love; a suicide note was found, accusing his girlfriend of framing him in a rape case.

प्रेम में धोखा मिलने से युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, मिली सुसाइड नोट, प्रेमिका पर लगाया रेप केस में फंसाने का आरोप

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सांस घोंट देने वाला मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले 30 वर्षीय इंजीनियर गौरव सवन्नी ने अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेम में धोखा मिलने और मानसिक तनाव की वजह से उसलापुर रेलवे ट्रैक पर कूदकर खुदकुशी कर ली. गौरव ने अपने परिवार को एक सुसाइड नोट लिखा था. जिसमें उसने स्पष्ट रुप से अपने कदम का कारण बताया. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अग्रसेन के चौक के पास स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहने वाले अशोक सवन्नी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर के बेटे इंजीनियर गौरव सवन्नी उम्र 30 साल घटना से कुछ दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुए थे. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि जिस लड़की से उन्होंने प्यार किया. उसी ने उन्हें रेप केस में फंसा दिया.
शनिवार शाम को गौरव ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर घर से बाहर निकले. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. उनके लापता होने की जानकारी मिलने पर परिजन चिंतित हो गए. गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि उनका बेटा नोएडा गया था. वहां से लौटने के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था.
परिजनों को सुसाइड नोट मिलने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी. लेकिन गौरव का कोई पता नहीं चला. रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला. शव की हालत इतनी नाजुक थी कि सिर और धड़ अलग-अलग पाए गए.
गौरव के पिता ने बताया कि नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग साइट्स जैसे शादी डॉट कॉम के जरिए एक युवती से हुई. शुरुआत में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन कुछ समय बाद हालत बिगड़ गई. युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया. जिसके बाद नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर रिहा हुए थे. रिहाई के बाद भी गौरव मानसिक रुप से परेशान थे. परिवार की ओर से लगातार समझाइश और मदद के बावजूद वह जेल जाने और प्रेम में धोखा मिलने की बात भूल नहीं पा रहे थे. इस मानसिक दबाव में उन्होंने आख़री कदम उठाया.
सुसाइड नोट में गौरव ने साफ लिखा कि प्रेम में धोखा और झूठे आरोपों के कारण वह आगे जीवन नहीं जी सकता. उनके इस कदम ने परिवार में शोक और आक्रोश दोनों पैदा कर दिए. गौरव के पिता ने मीडिया से कहा कि वह अब भी बेटे के अचानक चले जाने की सच्चाई और मानसिक दर्द से उबर नहीं पा रहे हैं. परिजन ने यह भी बताया कि गौरव हमेशा परिजनों का मान रखते थे और उन्हें भरोसा था कि परिवार उनके साथ है. लेकिन मानसिक तनाव की वजह से वह अपनी पीड़ा को साझा नहीं कर पाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t