बिजली लाइन से पेड़ की टहनी काटते वक्त दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल

A tragic accident occurred while cutting a tree branch from a power line, resulting in the death of a contract worker due to electrocution, leaving the area filled with grief and anger.

बिजली लाइन से पेड़ की टहनी काटते वक्त दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल

खैरागढ़ : विद्युत लाइन के आसपास पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से बिजली विभाग के एक ठेका कर्मी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के टोलागांव क्षेत्र में हेमंत साहू पिता स्व बंशीलाल साहू उम्र 45 साल शनिवार सुबह अन्य कर्मचारियों के साथ टोलागांव क्षेत्र में विद्युत लाइन के पास पेड़ कटाई के काम में लगा हुआ था. इसी दौरान पेड़ की डाल एक चालू विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई और हेमंत तेज करंट की चपेट में आ गया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. साथी कर्मचारियों ने फौरन उसे जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
घटना के बाद विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं. वहीं प्रभारी सहायक अभियंता मदलसा विश्वकर्मा ने बताया कि संबंधित फीडर बंद था. लेकिन दूसरी लाइन के संपर्क में पेड़ की डाल आने से करंट प्रवाहित हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t