मोबाइल शॉप में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, दुकान का भारी नुकसान, नशे में धुत तीन युवकों की जमकर पिटाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Speeding Car Crashes into Mobile Shop; Store Suffers Heavy Damage; Three Drunken Youths Severely Beaten; Police Arrest Three Accused

मोबाइल शॉप में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, दुकान का भारी नुकसान, नशे में धुत तीन युवकों की जमकर पिटाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा : पुलिस प्रशासन द्वारा कोरबा जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने नियमित रुप से जागरुकता अभियान चलाया जाता है. बावजूद इसके कुछ वाहन चालक की लापरवाही की सारी हदें पार कर जाते हैं. वे दूसरों के साथ खुद की जान को भी ताक पर रख देते हैं. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनालिया चौक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सडक़ छोडक़र मोबाइल शॉपी की दुकान में जा घुसी। इससे दुकान के सामने का हिस्सा और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा दिन में करीब साढ़े 11 बजे हुआ. जब मार्ग काफी व्यस्त रहता है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. कोतवाली पुलिस ने कार सवार बबलू प्रजापति सहित तीन नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले की पासिंग गाड़ी तादाद CG11 AD 6633 कोरबा शहर से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ़ जा रही थी. इसमें ड्राइवर सहित तीन युवक सवार थे. राताखार निवासी बबलू प्रजापति इस गाड़ी को चला रहा था. उसके साथ दो अन्य युवक किंटू केंवट और रामकुमार भी इसमें सवार थे. खबर के मुताबिक तीनों नशे की हालत में थे. एसएस प्लाजा काम्प्लेक्स से कुछ दूर आगे पहुंचकर यह कार सडक़ छोड़ते हुए बाएं तरफ मोबाइल शॉपी नामक दुकान में जा घुसी.
बाहरी हिस्से के दरवाजे और ग्लास को तोडऩे के साथ कार रुक गई. इसहादसे में दुकान के कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं कार के सामने का पहिया भी प्रभावित हुआ और इसका शीशा भी चकनाचूर हो गया. गनिमत यह रही कि इस गाड़ी के पीछे चलने वाले लोग सतर्क रहे जो अनहोनी से सुरक्षित बचे. जल्द ही यहां पर लोगों की भीड़ लग गई.
दुकान संचालक दीपक साहू द्वारा खबर दिए जाने पर कोतवाली टीआई एमबी पटेल टीम के साथ यहां पहुंचे. इससे पहले कि तमाशा होता. कार सवार तीनों युवकों को पुलिस ने कब्जे में लिया और कोतवाली लेकर गई. उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अलावा बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
ऐसे मामलों में लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्यवाही
इससे पहले जिले में पुलिस के द्वारा अभियान चलाते हुए लापरवाह चालकों के खिलाफ धारा 283 के अंतर्गत कार्यवाही की गई. उस पर कोर्ट की ओर से पेनाल्टी लगाई गई. जबकि पुलिस की अनुशंसा पर परिवहन विभाग ने चालकों के लाइसेंस को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया. ऐसी ही कार्यवाही हालिया घटनाक्रम में की जानी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t