डेढ़ वर्षीय मासूम के सिर पर ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी ने खाना नहीं दिया तो गुस्से में किया मर्डर, लोगों ने रस्सी से बांधा, आरोपी शिवाजी गिरफ्तार
A one-and-a-half-year-old boy was killed by hitting him on the head with a brick. He was murdered in anger when his wife refused to feed him. People tied him with a rope and the accused, Shivaji, was arrested.
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ग्राम हिर्री पिता शिवाजी केवट ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे के ऊपर सिर पर ईट से हमला कर हत्या की है. हत्या की वजह साफ नहीं पाई है. मगर दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
मिली जानकारी मुताबिक बुधवार की सुबह 10 बजे आरोपी शिवाजी केवट उम्र 32 साल अपनी पत्नी से खाना मांगा। नहीं मिलने पर गुस्से में खाट में लेटे डेढ़ साल के मासूम बच्चे अनुराग को अपने साथ लेकर घर के पास ही ईट से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी. वही बचाव के लिए पहुंची बच्चे की दादी को भी ईट से हमला कर घायल कर दिया। आस -पास शोर गुल होने पर मोहले को लोगो के साथ परिजनों ने आरोपी शिवाजी को रस्सी से बंद दिया ताकि भागे नहीं.
परिजनों का कहना है इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पागलों की तरह करता है जिसका मेंटल अस्पताल में इलाज भी चल रहा है. हर 6 महीनों में इंजेशन लगता है इस बार नहीं लगा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



