दीपावली की रात घर के बाहर पटाखे फोड़ने से मना करने पर की बेरहमी से हत्या, बेटे की खून से लथपथ लाश देख मां का फट गया कलेजा, आरोपी फरार
A man was brutally murdered for refusing to burst firecrackers outside his home on Diwali night. The mother was heartbroken upon seeing her son's blood-soaked body. The accused is absconding.
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले के कोटमी में दीपावली पर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद को लेकर शख्स की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान बाल मुकुंद सोनी के रुप में हुई है. इस घटना ने पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पूरा मामला कोटमी सोनार चौकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटमी सोनार गांव में बाल मुकुंद सोनी उम्र 45 साल अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था. रात में पटाखों की आवाज से उसकी मां को सोने में परेशानी हो रही थी. इसलिए वह बाहर पटाखा फोड़ने से मना करने गया. इसी दौरान अज्ञात लोगों और बाल मुकुंद के बीच विवाद हो गया. मंगलवार सुबह घर के कमरे में बाल मुकुंद की खून से लथपथ लाश मिली.
खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. वहीं मृतक की मां से पूछताछ की गई. उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों को बाल मुकुंद ने पटाखा फोड़ने से मना किया था. जिसके बाद उनके बीच विवाद हुआ लेकिन कुछ देर बाद वह वापस चले गए थे. आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं ने बाल मुकुंद को मौत के घाट उतारा है.
मृतक बालमुकुंद सोनी गांव की राजनीति में सक्रिय थे और चुनाव के दौरान लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरुक करने का काम करते थे. वे अविवाहित थे और अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहते थे. जबकि उनके दो भाई बाहर नौकरी करते हैं.
कोटमी सोनार में यह छह महीने में दूसरी हत्या है. कुछ म्हणे पहले भी गांव में अवैध संबंधों के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है. फिलहाल पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



