दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे के हाथों पिता की हत्या, हसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, बाइक विवाद बना कत्ल की वजह

A heartbreaking incident: Son kills father with a sickle; bike dispute becomes the motive behind the murder

दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे के हाथों पिता की हत्या, हसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, बाइक विवाद बना कत्ल की वजह

गोबरा नवापारा : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारिवारिक कलह ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी. बाइक खरीदने और शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने गुरुवार शाम हिंसक रुप ले लिया। गंभीर रुप से घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल साहू ने हाल ही में एक सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी. बाइक खरीदने को लेकर पिता संतोष साहू नाराज थे. उनका आरोप था कि बेटे के पास इतने पैसे कहां से आए. इसी बात पर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई थी.
जानकारी के मुताबिक संतोष साहू अक्सर शराब पीने के लिए अपने बेटे से पैसे मांगता था  राहुल द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया  गुरुवार को संतोष साहू ने गुस्से में आकर बेटे की बाइक में तोड़फोड़ कर दी  जब राहुल काम से लौटकर घर पहुंचा और टूटी हुई बाइक देखी  तो विवाद और उग्र हो गया.
झगड़े के दौरान राहुल ने घर में रखे हंसिया को उठाया और गुस्से में आकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. हंसिया के वार संतोष साहू के पीठ, सीने और पेट पर लगे. पेट पर किए गए गहरे वार से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया.
गंभीर रुप से घायल संतोष साहू को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नवापारा ले जाया गया. जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात उनकी मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पिता की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात में इस्तेमाल हंसिया को भी जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t