खेत में खून से लथपथ मिली अर्धनग्न लाश, परिवार को गाली देने पर दो भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, भागने की फिराक में आरोपी ससुराल से गिरफ्तार

A half-naked body was found in a field, covered in blood. Two brothers killed a friend for abusing their family. The accused was arrested from his in-laws' house while trying to escape.

खेत में खून से लथपथ मिली अर्धनग्न लाश, परिवार को गाली देने पर दो भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, भागने की फिराक में आरोपी ससुराल से गिरफ्तार

बिलासपुर/संकरी : बिलासपुर जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. युवक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए थे. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सतीश कौशिक पिता भीष्म कौशिक उम्र 26 साल निवासी ग्राम संबलपुरी पेशे से पेंटिंग का काम करता था और रोजाना काम के लिए बिलासपुर आता-जाता था. सुबह वह काम पर जाने के बजाय दोस्तों के साथ शराब पीकर घूम रहा था. कुछ समय बाद गांव के पास बायपास रोड किनारे एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और सर्च डॉग को भी मौके पर बुलाया गया.  जांच के दौरान जानकारी मिली कि शराब के नशे में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. सकरी थाना इलाके में सम्बलपुर के रहने वाले राकेश कौशिक उर्फ छोटू उम्र 38 साल, उसका भाई गणेश कौशिक उम्र 36 साल और उनका दोस्त सतीश कौशिक तीनों एक साथ शराब पीने के लिए सकरी की शराब भट्टी पहुंचे थे. यहां तीनों ने मिलकर शराब पी. इसके बाद वे अपने साथ देशी शराब के तीन पव्वे (एक सादी, दो मसाला), 6 रोटियां, 2 पीस मछली और पानी लेकर सम्बलपुर के एक खेत में चले गए.
खेत में एक पीपल के पेड़ के नीचे तीनों ने फिर से जाम छलकाना शुरू किया। इसी दौरान सतीश कौशिक को ज्यादा नशा चढ़ गया और वह गणेश कौशिक और उसके परिवार वालों को गालियां देने लगा. दोनों भाइयों ने उसे मना किया। लेकिन सतीश नहीं माना. इसी बात पर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर राकेश और गणेश ने सतीश पर मुक्कों की बरसात कर दी. मारपीट के दौरान सतीश पीपल के पेड़ की जड़ के पास गिर गया. जिससे उसके सिर और मुंह में गहरी चोटें आईं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
जब दोनों भाइयों को समझ आया कि सतीश की मौत हो चुकी है. तो वे घबरा गए. लाश को वहीं छोड़कर वे सीधे मरही माता की तरफ भाग निकले. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए वे ग्राम मेण्ड्रा स्थित अपने ससुराल पहुंच गए और वहीं छिप गए. उनकी योजना मौका देखकर किसी दूसरे शहर भागने की थी. इधर, 14 मार्च को ही मृतक सतीश के छोटे भाई कृष्णा कौशिक उम्र 23 साल ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
 16 मार्च को पुलिस को पक्की भनक लगी कि हत्या के संदेही राकेश और गणेश ग्राम मेण्ड्रा में छिपे हुए हैं. बिना देरी किए सकरी थाना पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राकेश कौशिक उर्फ़ छोटू उम्र 38 साल निवासी- सम्बलपुर, थाना सकरी
गणेश कौशिक उम्र 36 साल निवासी- सम्बलपुर, थाना सकरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB