महतारी एक्सप्रेस 102 को शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने बीच सड़क में किया खड़ा, जमकर हुआ बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, ग्रामीणों में नाराजगी
A drunk driver stopped Mahatari Express 102 in the middle of the road, causing a huge uproar, police had to be called, and villagers were outraged.
कोरबा : कोरबा जिले में महतारी एक्सप्रेस 102 के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. ड्राइवर शराब पीने के बाद बलौदा जाने वाली सड़क के ग्राम मुडापार में अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर सो गया था. उसने बताया कि हरदी बाजार से शराब पी थी, जिसके बाद ज्यादा नशे के कारण वह गाड़ी में ही सो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदी बाजार से बलौदा जाने वाली सड़क पर ग्राम मुडापार के पास महतारी 102 का ड्राइवर भुवन प्रसाद बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सो रहा था. वह कोरबी (धतुरा) से एक डिलीवरी केस लेने के लिए निकला था. राहगीरों की नजर जब इस वाहन पर पड़ी, तो उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी सड़क किनारे करने के लिए कहा. हालांकि नशे के कारण वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था और वाहन सड़क पर लहरा रहा था. स्थानीय लोगों ने मिलकर गाड़ी को सड़क से हटाकर पास के मैदान में खड़ा किया.
इसकी खबर राहगीरों ने बीएमओ और संबंधित थाना को भी फोन कर जानकारी दी. फिलहाल उच्च अधिकारियों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है.
कोरबी निवासी विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि दीपका किसी काम से गया हुआ था वापस लौटने पर उसकी नजर बीच सड़क पर खड़ी 102 महतारी वाहन पर पड़ी उसे लगा की गाड़ी खराब हो गया होगा. उसे किसी तरह किनारे करना ही सही है और चालक के पास उसकी मदद के लिए गया. इस दौरान गाड़ी के ड्राइवर सीट पर नशे में सो रहा था देखते ही देखते लोगों की भीड़ करते हुए और उसे जगाने का प्रयास किया गया. काफी मशक्कत के बाद हो गाड़ी से नीचे उतरा लेकिन चलने की हालत में नहीं था. उससे पूछे जाने पर जानकारी मिली कि वह पाली से आ रहा था और हरदी बाजार मैं शराब पीकर मैरिज लेने के लिए निकला हुआ था.
विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि चालक की हालत को देखते हुए पाली क्षेत्र के बीएमओ अनिल शराब को फोन कर इसकी जानकारी दी गई. वहीं पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. स्थानीय लोगों की माने तो चालक कई लोगों को अपनी चपेट में लेते-लेते बाल बाल बच्चा है .तब जाकर बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सो गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक ड्राइवर ने कई लोगों को अपनी चपेट में लेने से बाल-बाल बचाया था. जिसके बाद वह बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सो गया. इस मामले में जब मिडिया ने 102 के जिला डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सूरज पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया. तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



