भक्ति के बीच खूनी खेल, नवधा रामायण आयोजन में युवक पर चाकू से हमला, अशांति फैलाने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, चार गिरफ्तार

A bloody game amidst devotion, a youth was attacked with a knife during the Navadha Ramayana event, the accused who created unrest were tightened, four were arrested.

भक्ति के बीच खूनी खेल, नवधा रामायण आयोजन में युवक पर चाकू से हमला, अशांति फैलाने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, चार गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां भक्ति और आस्था के बीच नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया. चिंगराजपारा के विश्वकर्मा चौक पर बीते 19 साल से आयोजित हो रहे अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान दो बदमाशों ने खूनी खेल खेला. रात करीब 2:30 बजे नशे में धुत आरोपी कोमल देवांगन और गोलू दिवाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां गाली-गलौज करते हुए कुर्सियों में तोड़फोड़ करने लगे.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतोष साहू उम्र 56 साल निवासी विश्वकर्मा चौक, चिंगराजपारा सरकंडा ने 18 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा शुभम साहू नवधा रामायण देखने गया था. देर रात करीब 2:15 बजे पड़ोसी ने खबर दी कि नवधा रामायण चौक के पास कोमल देवांगन और तुलेश्वर उर्फ गोलू दिवाकर ने शुभम से शराब पीने के लिए 1000 रुपए की मांग की. पैसा देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और कोमल देवांगन ने चाकू से शुभम पर पीछे से वार कर दिया.
जब रामायण मंडली के उपकोषाध्यक्ष शुभम ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन्हें गेट से बाहर किया. तभी आरोपी कोमल ने अपने पास रखे बड़े चाकू से शुभम की कमर पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई. आक्रोशित मोहल्लेवासी और शुभम के परिजन सरकंडा थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
घायल शुभम को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात की खबर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू को डॉक्टर की मदद से घायल के शरीर से निकलवाकर जब्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
कोमल देवांगन उर्फ करन पिता हीरालाल देवांगन उम्र 24 साल
तुलेश्वर दिवाकर उर्फ गोलू पिता मूलचंद दिवाकर उम्र 22 साल
दोनों निवासी लिंगियाडीह, काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा हैं.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरा मामला 
बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में जहां प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. थाना कोनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के मकसद से 19 जनवरी 2026 को दो व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
आरोपी
साहिल खान पिता साहिद खान उम्र 19 साल निवासी देवनगर छोटी कोनी, बिलासपुर
विकास बघेल पिता कार्तिक बघेल उम्र 29 साल निवासी देवनगर छोटी कोनी, बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB