मवेशी से टकराकर गिरी बाइक, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, सिर कुचलने से 1 युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, आवारा मवेशियों की समस्या पर उठे सवाल

A bike collided with a cattle and fell, then was crushed by a speeding truck, resulting in a tragic death from a head injury, while another is seriously injured. The problem of stray cattle has been questioned.

मवेशी से टकराकर गिरी बाइक, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, सिर कुचलने से 1 युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, आवारा मवेशियों की समस्या पर उठे सवाल

जशपुर/कुनकुरी : नगर के बीच से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 43 पर बुधवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी. डुगडुगिया पावर हाउस के सामने हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो युवक शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी डुगडुगिया स्थित पावर हाउस के सामने अचानक सड़क पर बैठे मवेशी से उनकी बाइक नम्बर CG14 MF 2495 टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने गिर चुके युवक को अपनी चपेट में ले लिया.
इस हादसे में संदीप राम उर्फ (भोकलो) पिता दिनेश राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम पण्डरीपानी का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके साथ बाइक पर सवार प्रकाश राम पिता लालदेव राम उम्र 60 साल गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों कुनकुरी थाना इलाके के पंडरीपानी महाकुल पारा के रहने वाले हैं.
इस हादसे की खबर मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश यादव अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने गंभीर रूप से घायल प्रकाश राम को पुलिस वाहन से कुनकुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया और यातायात को सुचारु कराया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
घटना की खबर मिलते ही मृतक और घायल के परिजन थाने पहुंच गए. जहां माहौल गमगीन हो गया. पूरे क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने हाईवे पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t