माजदा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बड़े भाई के दशगात्र का न्योता देकर लौट रहे नाबालिग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया दो घंटे तक चक्काजाम

A Mazda hit a motorcycle, killing a minor returning from his elder brother's Dashahara party; angry villagers blocked the road for two hours.

माजदा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बड़े भाई के दशगात्र का न्योता देकर लौट रहे नाबालिग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया दो घंटे तक चक्काजाम

बिलासपुर/मस्तुरी : बिलासपुर जिला में मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकारी अंतर्गत जोरवाभाठा मोड़ में रहने वाले नाबालिग की गुरुवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया. ईंट से लदी स्वराज माजदा की चपेट में आने से विवेक बंजारे उम्र 17 साल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. जो करीब दो घंटे तक जारी रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टिकारी के जोरवाभाठा मोड़ निवासी विवेक बंजारे अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नम्बर CG10CA 7820 से टिकारी भाटापारा से वापस लौट रहा था. इसी दौरान ईंट से भरी स्वराज माजदा नम्बर CG10AU-5767 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया.
हादसा इतना भीषण था कि विवेक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर इक्काथ्था हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चक्काजाम शुरु कर दिया.
खबर मिलने पर तहसीलदार शिल्पा भगत और मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों की समझाइश के बाद तहसीलदार द्वारा मृतक परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई. वहीं शर्मा फ्लाई एस ब्रिक्स के संचालक ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए 50 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई. इसके बाद करीब दो घंटे बाद चक्काजाम खत्म हुआ.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही विवेक के बड़े भाई की दूसरे राज्य में काम के दौरान हादसे में मौत हो गई थी. विवेक अपने दिवंगत भाई के दशगात्र कार्यक्रम का निमंत्रण देने गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया. एक ही परिवार के दो जवान बेटों की कम समय में हुई मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t